Advertisement

रात्रि में जागरण के बाद सुबह लगभग सवा ग्यारह बजे ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर हवन की राख सालने आये आधा दर्जन युवक यमुना में नहाते हुए डूब गए


रात्रि में जागरण के बाद सुबह लगभग सवा ग्यारह बजे ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर हवन की राख सालने आये आधा दर्जन युवक यमुना में नहाते हुए डूब गए। किसानों ने अथक प्रयास कर मौके से अजय 14 वर्षीय पुत्र हरबीर को सकुशल बचाया। बाकी तीन युवकों के शव यमुना से किये बरामद। तीन युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। रविवार की सुबह करीब 11:15 बजे क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी रोबिन, विशाल, शुभम, महेश कुमार, भारत, अनुज व अजय गांव में रात्रि में हुए जागरण की राख सलाने यमुना में पहुंचे थे। राख सलाने के बाद सातों युवक यमुना में नहाने लगे। तभी यमुना में बने गहरे कुंड में सातों युवक डूब गए। युवकों द्वारा शोर मचाने पर पास के खेत में काम कर रहें किसान उवैश व जहीर निवासी मोहम्मदपुर राई ने मौके से एक युवक अजय को सकुशल बाहर निकाल लिया लिया। एक ही गांव के सात युवकों के यमुना में डूबने की सूचना पर यमुना में डूबे युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वही एक गांव में 6 यमुना में डूबने के कारण मौत होन के बाद गांव में रोष व्याप्त हो गया है। जिसको लेकर हर कोई उदास है। वहीं युवकों के यमुना में डूबने की सूचना पर डीएम अखिलेश सिंह, एडीएम अरविंद कुमार, एडिशनल एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार रणवीर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पीएसी फ्लड की टीम एवं गोताखोरों को यमुना में डूबे युवकों की तलाश के लिए लगा दिया। वही 3 बजे यमुना में डूबे तीन युवकों अनुज, विशाल, भारत के शव बरामद कर लिए गए बाकी रोबिन, शुभम व महेश की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

No comments:

Post a Comment