Advertisement

ललितपुर : संसार में रहोगे तो, निमित तो बहुत मिलेगे लेकिन हमेशा समता धारण करना: मुनि श्री

( 8वाँ मुनि दीक्षा संयम महोत्सव दिवस भव्य रूप से मनाया गया )

संसार में रहोगे तो, निमित तो बहुत मिलेगे लेकिन हमेशा समता धारण करना: मुनि श्री 





ललितपुर ( उ०प्र० ) 11 नवम्बर 2019

गिरारगिरी बुंदेलखंड की पावनधरा अतिशयकारी क्षेत्र  नदी के पावन तट पर भव्यदीक्षा दिवस प्रथमवार धसान नदी के पावन तट पर उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा के बीच श्री श्री १००८ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गिरारगिरि जी ललितपुर (उ.प्र) में परम पूज्य गणाचार्य १०८ विरागसागर जी महराज का 27 वाँ आचार्य पदारोहण दिवस एवं चर्या शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विशुद्धसागर जी महराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण रत्न मुनिश्री १०८ आदित्यसागर जी महराज, श्रमण रत्न मुनिश्री अप्रमितसागर जी महराज का  8 वाँ मुनि दीक्षा दिवस आचार्य भगवन श्री विशुद्धसागर जी महराज की तपोभूमि पर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया प्रातः काल की बेला में  7 बजे देवाधिदेव जिनेन्द्र देव का जिनाभिषेक किया गया विश्वशांति हेतु शान्तिधारा करने का सौभाग्य भोपाल विदिशा बलो को सौभाग्य प्राप्त हुआ, नित्य पूजन  8:30 बजे मंगलाचरण पाद प्रक्षालन सागर दमोह घुवारा बलो को सौभाग्य प्राप्त हुआ शास्त्र भेंट मड़ावरा बरायठा शाहगढ़ जैन समाज को सौभाग्य प्राप्त हुआ।

गणाचार्य १०८ विरागसागर जी महराज की पूजन एवं आचार्य भगवन श्री १०८ विशुद्धसागर जी महराज की पूजन अर्चन आदि समस्त क्रियाएं की गई।
     मुनि श्री ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भो ज्ञानीयो! कषाय का वजन लेकर अगर चलोगे तो संसार से पार नही हो पाओगे  भैया! संसार में रहोगे तो, निमित तो बहुत मिलेगे लेकिन हमेशा समता धारण करना हे मित्र! जो विषयों का सेवन करता है, वही वही विष है भो ज्ञानीयों! जब तक ईंधन है तब तक आग है, वैसे ही जब तक संसार मे कषायो का ईंधन रहेगा तब तक तेरी कषाये शान्त नही होगी |

इस अवसर पर घनप्रसाद जैन अध्यक्ष, अभिषेक जैन महामंत्री, मुकेश जैन कोषाध्यक्ष, प्रदीप जैन, त्रिलोक जैन, वीरेंद्र जैन, प्रकाश जैन मेडिकल, कमलेश जैन, मयंक जैन, कल्लू, शीतल जैन, उमेश जैन, सुनील जैन, राजेश जैन, रज्जू,  सनत जैन, राहुल जैन, सुधीर जैन, प्रकाश जैन, अनिल सिंघई, पंखु जैन, टीटू जैन मड़ावरा, प्रतेश जैन, मनीष जैन, नीरज जैन, योगेश जैन, नीरज जैन सहित बरायठा, मड़ावरा, शाहगढ़, सागर, घुवारा, बंडा, ककरवाहा, करीटोरन, रमगढ़ा, खुटगुवा आदि अनेक गणमान्य समाज श्रेष्ठी विद्वान राजनेता और प्रशासनिक अधिकारियों कि उपस्थिति रही। यह जानकारी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी उमेश जैन नैकोरा ने दी।



सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से इन्द्रपाल सिंह/मानसिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment