Advertisement

माता - पिता के अच्छे संस्कारों से जीवन मे सर्वांगीन विकास होता है , पिता की दुसरी बरसी पर सलाम खाकी परिवार को मुख्य सम्पादक जमीर आलम की सीख

🌷 सर्वे भवन्तु सुखिनः , सर्वे सन्तु निरामया 🌷

                       

🌷 सर्वे भद्राणी पश्यन्तु , मा कश्चिद दुख भाग भवेत 🌷

                         

अपने पूर्वजों के अच्छे संस्कार , जीवन मे खुशहाली का रास्ता खोलते है  - जमीर आलम

                           
          जमीर आलम के माता - पिता का फाइल फोटो


अपने मरहूम पिता सगीर अहमद की दुसरी पुण्य तिथि पर अपने "सलाम खाकी न्यूज एवं मासिक पत्रिका " परिवार द्वारा मुख्यालय पर आयोजित शोक सभा मे बोल रहे थे मुख्य सम्पादक जमीर आलमआलम






नई दिल्ली - 16 नवम्बर 2019

   
            " सलाम खाकी न्यूज एवं मासिक पत्रिका " परिवार की एक बैठक का आयोजन दिल्ली मुख्यालय पर किया गया । जिस का उद्देश्य  मुख्य सम्पादक जमीर आलम के मरहूम पिता  हाजी सगीर अहमद की दुसरी पुण्य तिथि का था। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सम्पादक जमीर आलम ने की‌ , तथा संचालन सलेक चन्द वर्मा समाचार सम्पादक ने किया ।
 
        अपने पोते लारेब मिया के साथ का फाइल फोटो


           इस मौके पर मुख्य सम्पादक जमीर आलम ने कहा कि जिस परिवार मे अपने बडो या पूर्वजों के संस्कार जिन्दा है वहा खुशियों की कोई कमी नही होती। और हम सभी की भी ये जिम्मेदारी बनती है कि हम उन संस्कारों को अपने बच्चों को दे । संस्कारों से आचार - व्यवहार , रहन - सहन और खानपान , बडो का सम्मान आदि सभी कुछ बहुत अच्छा होता है। अपना सर्वांगीन विकास भी संस्कारों के कारण ही सम्भव है ।
       
           मुख्य सम्पादक जमीर आलम के लिए उनकी फैमिली की यादगार फोटो अपने पिता के साथ
 
       जमीर आलम जी बताते है कि उनके पिता  मरहूम हाजी सगीर अहमद आज हमारे बीच नही है मगर अपने परिवार को जिस तरह का प्यार उन्होंने अपना प्यार दिया वह अपने आप मे एक मिसाल है।उनकी यादगार के कुछ पल और उनके संस्कार ही हमारे जीवन का मार्ग दर्शक है । प्रत्येक व्यक्ति को हमेशा अच्छे लोगों का संग करना चाहिए । बुरे व गन्दे कर्मो से हमेशा बचना चाहिए ।‌

               सलेक चन्द वर्मा ने कहा कि अपने परिवार में बडो के सम्मान से ही अच्छी सीख व संस्कार मिलते है जो समाज मे हमे भी सम्मान दिलाते है और जीवन मे सकारात्मक सोच के साथ वही व्यक्ति आगे भी बढता है ।  संस्कार हीन व्यक्ति समाज व परिवार पर बोझ के समान होता है ।‌

‌‌           बैठक मे मरहूम हाजी सगीर अहमद की आत्मा की शान्ती के लिए गायत्री मंत्र का जाप किया गया । और उनकी आत्मा की शान्ती के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गयी ।


इस मौके पर वरिष्ठ समाचार सम्पादक सलेक चन्द वर्मा‌ , फ़िरोज़ खान ,अज़हर खान , रऊफ असलम शाह , नेहा ठाकुर , उर्मिला ठाकुर ,कमला सिसोदिया‌ , मनोज गोस्वामी , ऋषि गिरी , दीपक पुरोहित , साजिदा मालिक , मक़सूद खान‌ , महमूद खान , अब्दुल रहमान, राजेन्द्र कुमार सोनी , उत्तर प्रदेश हेड इन्द्रपाल सिंह , मेरठ के ब्यूरों चीफ मनीष सिंह , मेरठ के सोहन सिंह , मेरठ के संजीव कुमार , जनपद बस्ती के ब्यूरों चीफ राजमणी , ललितपुर के मानसिंह , शामली से अफजाल , विक्रान्त वर्मा , सुहेल आदि पत्रकार रहे ।




सलाम खाकी न्यूज परिवार से समाचार सम्पादक सलेक चन्द वर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment