Advertisement

ललितपुर : मड़ावरा में स्तिथ श्री राधे राधे मैरिज गार्डन में बूथ स्तरीय सपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ

कार्यकर्त्ता ही पार्टी की रीड होते है- तिलक सिंह यादव

कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी सरकार पर गरजे समाजवादी नेता


ललितपुर (उ०प्र०) 19-1-2020

 जनपद की महरौनी विधानसभा के कस्बा मड़ावरा में स्तिथ श्री राधे राधे मैरिज गार्डन में बूथ स्तरीय सपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में समाजवादी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष एड0 तिलक सिंह यादव रहे।

इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा छात्र नेता वाहिद खान फैजल ने कहा कि आज देश संकट की स्थिति से गुजर रहा है। ऐसे में समाजवादी कार्यकर्ताओं की भूमिका और भी बढ़ जाती है। जिससे देश व समाज को सांप्रदायिक ताकतों से बचाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर जाकर समाजवादी आंदोलन मजबूत करने की अपील की।
 इसी मौके पर बसपा छोड़ समाजवादी पार्टी में आये ललितपुर सदर से पूर्व विधायक रहे रमेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि देश में जुमले बाजों की सरकार से जनता आजिज आ चुकी है। आज महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी का हाल भी वैसा ही है। भाजपा सरकार में किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। इन लोगों की जन विरोधी नीतियों से देश का लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में समाजवादी कार्यकर्ताओं को समाज और देश को बचाने के लिए जी जान से जुट जाना होगा।

सम्मेलन में बसपा ही छोड़कर हाल में ही समाजवादी पार्टी का दामन थामने बाले महरौनी विधान सभा से पूर्व विधायक रहे फेरनलाल अहिरवार ने भारतीय जनता पार्टी की देश प्रदेश की सरकार द्वारा जनता से की जा रही वादाखिलाफी की जमकर निंदा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर जनता के बीच अखिलेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बताएं और भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम करें। उन्होंने कहा कि जब हमारा बूथ मजबूत होगा तभी हम किसी आंदोलन में जीत का परचम लहरा पाएंगे, इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी ज्यादा महत्वपूर्ण है। कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं में दिखता हुआ जोश हमें यह कहने के लिए मजबूर कर रहा है कि आने वाले चुनाव में हमारा परचम लहराने वाला है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि नव मनोनीत जिलाध्यक्ष एड0 तिलक सिंह यादव ने  समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 को लेकर जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ रहा है कि हम इस जुल्मी सरकार को सबक सिखाएं। जनता त्राहिमाम कर रही है। इस जनता को न्याय दिलाने का काम हम समाजवादी ही कर सकते हैं। इसलिए सपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने का काम करें। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को समझाया गया कि वे जनता को जागरूक करें और बताएं कि भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी में न फंसे और आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएं।
 आने वाले विधानसभा चुनाव में हम मोदी,योगी के काले चिट्ठे को जनता के सामने लाने में कामयाब होंगे। जुमला हारेगा और काम जीतेगा।
करीब दो दर्जन बसपा कार्यकर्ता ने पार्टी छोड़कर सपा सदस्यता ग्रहण की।

इन्द्रेश यादव, शेरसिंह तोमर, बड़े राजा गिदवाहा, गोविन्द्र सिंह तोमर, खुशाल चन्द्र साहू, निर्भान सिंह, मुलायम सिंह यादव, बाबू यादव, साकिर अली,निजाम खा, पीयूष श्रीवास्तव, राजू यादव,  महेन्द्र यादव, देवी सिंह यादव, गोविंद सिंह तोमर, गोलू यादव,मुरलीधर कुशवाहा, प्रकाश नारायण पाल, राजकुमार पाल,  राजेश सिंह यादव, वाहिद खान फैजल, इन्द्रपाल नाटा, सरफराज खान साढ़ुमल, राघवेन्द्र यादव, ब्रजेश यादव, आलोक कुमार, राजीव यादव, राहुल यादव, सूर्यप्रताप यादव, आदि मौजूद रहे।
संचालन डॉ रामपाल निरंजन एवं आभार पुष्पेन्द्र यादव ने किया



सलाम का की न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment