Advertisement

चाइना प्रोडेक्ट की जलाई होली

रवि गुप्ता ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला
आइए आपको बताते चलें की चीन द्वारा भारतीय जवानों पर धोखे से किये गये हमले की निंदा करते हुए जिला लखीमपुर खीरी के तहशील  पलिया में  भाजपा नेता रवि गुप्ता ने चीनी जवानों के सीमा में घुसपैठ के विरोध में तहसील गेट पर चीनी राष्ट्रपति सी जिंन पींग का पुतला फूंका। इतना ही नहीं उन्होंने चीनी सामान की होली भी जलाई रवि का कहना था कि हम सभी देश वासियों को चीनी प्रोडेक्ट का बहिष्कार करना चाहिए। चीनी के जो धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला किया है। उसका बदला भारतीय सैनिक ले कर रहेगे और लिया भी है।

रवि का कहना था कि सभी पलिया नगर क्षेत्र  प्रदेशवासियों एवं देशवासियों से अनुरोध करता हूं दुनिया के सबसे कायर देश जो हमेशा पीछे से वार करता है जिसने कल धोखे से हमारे 1 अच्छे अफसर एवं जवानों सहित 20 भारतीयों को शहीद कर दिया उन्हें अश्रुपूरित नमन करते हुए चीन की हर चीज का हम लोग पूरी तरीके से विरोध करेंगे। चीनी किसी भी सामान को हमें नहीं खरीदना है। अपने भारत देश को मजबूत करना है और एक दुश्मन देश को खत्म करना है सबसे बड़ा रास्ता हमारे पास है, कोई भी चीनी सामान हम लोग ना खरीदें चाहे वह मोबाइल फोन हो या अन्य सामग्री सभी देशवासी एकजुट हो जाएं  और इस गंदे देश की कमर तोड़ दें साथ ही

साथ भारत सरकार से निवेदन करता हूं उसने हमारे 20 सैनिकों को मारा है इन के 2000 सैनिकों को इनकी सीमा में घुस कर मारो पूरे विश्व में भारतीय सेना से शानदार कोई सेना नहीं है अब यह भारत 1962 वाला भारत नहीं है यह 2020 का भारत है जिसका एक-एक व्यक्ति देशभक्त और राष्ट्र निर्माण में सबसे आगे है

 हम सभी देशवासी भारतीय सेना और अपनी भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं जरूरत पड़ने पर हम लोग स्वयं सीमा पर जाने को तैयार हैं साथ ही साथ भारतीय सेना जिंदाबाद और चीन मुर्दाबाद के नारों से माहौल गुंजायमान हो गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अफसर अली, अरुण अवस्थी, कमल नाग, आकाश गुप्ता आदि। मौजूद रहे।,,

*जनपद लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश से  कृष्णा अवस्थी की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment