Advertisement

जिला के 24वें स्थापना दिवस पर सवा चार लाख पौधे लगाने पर जताया आभार





जिला के 24वें स्थापना दिवस पर सवा चार लाख पौधे लगाने पर जताया आभार  
फतेहाबाद, 16 जुलाई।
       उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने वीरवार को सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक दुड़ाराम, एडवोकेट लक्ष्मण नापा, देवेंद्र बबली, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, सुरेन्द्र लेगा, हिसार मंडलायुक्त विनय सिंह, हिसार रेंज के आईजी संजय कुमार सहित सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का जिला के स्थापना दिवस पर सवा चार लाख पौधे लगाने में पूर्णरूप से सहयोग और जिलावासियों द्वारा बढ़चढ़कर भाग लेने पर धन्यवाद किया।



       उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने कहा कि जिला को हरा भरा बनाने के साथ-साथ स्वच्छ व सुंदर भी बनाया जाएगा। जिला के चहुंमुखी विकास के लिए विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन मानस तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों तथा महिलाओं सहित सभी जन प्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण अभियान में बढ़चढ़कर भाग लिया, जो जिला के प्रति प्यार दर्शाता है और 24वें वे स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने पर सभी जिलावासियों का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं।
       डॉ. बांगड़ ने कहा कि जिला के स्थापना दिवस पर आमजन के सहयोग से चार लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन आमजन द्वारा मिले पूर्ण सहयोग के चलते जिला में सवा लाख पौधे लगाकर नया रिकॉर्ड 

कायम किया है। जिला में एक दिन में लगाए गए सवा चार लाख पौधों की प्रदेश में चारों ओर से जिला फतेहाबाद की प्रशंसा की जा रही है, जो हम सब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रमों से गरीब परिवारों को मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध होगा, वहीं जिला हरा भरा बनेगा। उन्होंने कहा कि इन पेड़-पौधों के लगाने के साथ-साथ नागरिकों को इनकी देखभाल भी करनी होगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश सार्थक हो सके। उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने कहा कि लगाए गए पेड़-पौधों से निश्चित रूप से कोरोना संक्रमण से बचाव भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला के स्थापना दिवस पर छायादार, फलदार, जड़ी बूटियों वाले बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया, जो सराहनीय है। डॉ. बांगड़ ने जिलावासियों से यह भी आग्रह किया कि वे गिलोय व अन्य जड़ी बूटियों वाले पौधों को नीम के पौधे के साथ अवश्य लगाए, जिसके प्रयोग से विभिन्न बीमारियों से छुटकारा मिलता है।  

No comments:

Post a Comment