Advertisement

नाकाबंदी के दौरान 300 नशीले कैप्सूल सहित स्कूटी सवार युवक को किया गिरफ्तार





नाकाबंदी के दौरान 300 नशीले कैप्सूल सहित स्कूटी सवार युवक को किया गिरफ्तार

फतेहाबाद10 जुलाई। फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशीली गोलियों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर फतेहाबाद पुलिस





 ने नशीली गोलियां रखने के आरोप में एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 300 नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए युवक ने




 अपना नाम दीपक कुमार निवासी अशोक नगर फतेहाबाद बताया। हुडा चौकी इंचार्ज एएसआई राधेश्याम अपनी टीम के साथ बाईपास रोङ पर गश्त व नाकाबन्दी करके व्हीकलों की चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान माजरा रोड बाइपास के पास




 स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखकर वापस मुडऩे लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोककर उसकी तलाशी लेने उपरातं स्कूटी की डिग्गी से 300 नशीले कैप्सूल



 बरामद हुए। पुलिस ने आज आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे हिसार जेल भेज गया गया है।


                  सलाम खाकी न्यूज से 

                              ब्युरो चीफ़

                      उजागर सिंह की रिपोर्ट 











.........

No comments:

Post a Comment