Advertisement

विधायक दुड़ाराम ने नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पद ग्रहण करने पर दी बधाई




विधायक दुड़ाराम ने नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पद ग्रहण करने पर दी बधाई
फतेहाबाद, 23 जुलाई।
विधायक दुड़ाराम ने वीरवार को रोहतक के भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पहुंचकर भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष औम 




प्रकाश धनखड़ के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हरियाणा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने आज 23 जुलाई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद, विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, 

प्रदेशाध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभ संदेश दिया। संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सम्मानित सांसद, विधायक व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक दुड़ाराम ने कहा कि नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ अनुभवी एवं कर्मठ नेता है। उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और भी ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि श्री धनखड़ सब को साथ लेकर चलने वाले प्रतिभावान व्यक्ति हैं।


सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से
 ब्युरो चीफ़ 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment