Advertisement

विधायक दुड़ाराम ने जिलावासियों को दी राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की शुभकामनाएं व बधाई




विधायक दुड़ाराम ने जिलावासियों को दी राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की शुभकामनाएं व बधाई
फतेहाबाद, 22 जुलाई।
विधायक दुड़ाराम ने सभी जिलावासियों को राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान सभा ने आज ही के दिन 22 जुलाई 1947 को तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में मान्यता दी थी। राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस हर वर्ष 22 जुलाई को मनाया जाता है। 22 जुलाई, 1947 को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को 




भारत के संविधान द्वारा अपनाया (अंगीकृत) गया था। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज है जो तीन रंगों से बना है इसलिए हम इसे तिरंगा कहते हैं। तिरंगे में सबसे ऊपर गहरा केसरिया, बीच में सफेद और सबसे नीचे गहरा हरा रंग बराबर अनुपात में है। ध्वज को साधारण भाषा में ‘झंडा’ भी कहा जाता है। झंडे की चौड़ाई और लंबाई का अनुपात 2:3 है। सफेद पट्टी के केंद्र में गहरा नीले रंग का चक्र है, जिसका प्रारूप अशोक क




 राजधानी सारनाथ में स्थापित सिंह के शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले चक्र की भांति है। चक्र की परिधि लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर है। चक्र में 24 तीलियाँ हैं।
विधायक दुड़ाराम ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) के कक्षा बाहरवीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए 




सभी छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि किसी कारणवंश जो विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नही हो पाए वे निराश न होकर अपनी मेहनत को बढ़ाने का संकल्प लें और आगामी आयोजित परीक्षाओं में मैरिट पर स्थान पाएं।

सलाम खाकी न्यूज से
 ब्युरो चीफ़
 उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment