Advertisement

समाज और देश के विकास में शिक्षा का बड़ा योगदान है : विधायक बबली




समाज और देश के विकास में शिक्षा का बड़ा योगदान है : विधायक बबली
टोहाना, 22 जुलाई।
टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा के परीक्षा में टोहाना की छात्रा शीतल के पांचवा स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा है कि टोहाना की बेटी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विधायक ने परीक्षा परिणामों में सफल होने वाले सभी विद्यार्थियों व उनके 



अभिभावकों ओर शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
विधायक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की धुरी है। समाज और देश के विकास में शिक्षा का बड़ा योगदान है। बच्चे अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़े और सफलता प्राप्त करें। विधायक ने परीक्षा में असफल छात्रों को निराश नहीं होने की अपील 



करते हुए कहा कि इंसान जिदगी में आगे बढऩे के लिए बहुत मेहनत करता है, लेकिन जब वह सफल नहीं हो पाता है तो निराश हो जाता है। हमारे जीवन में आने वाली असफलताएं हमें तजुर्बा देती हैं और गलतियां करने से बचाती हैं। इसलिए इंसान को कभी मायूस नहीं होना चाहिए, उसे मेहनत करते रहना 

चाहिए। उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा कि मेहनत का फल सफलता में बदल जाएगा। आज हार हुई है, तो कल जीत भी हो सकती है। हार के गम में सुधार की कोशिश छोड़ देना समझदारी नहीं होती है। विधायक देवेंद्र बबली ने कहा कि निराश होने के बजाय ये सोंचे कि हमसे कहां चूक हुई है। और अभी से ही कड़ी मेहनत और ईमानदार के साथ पढ़ाई में जुट जाएं।
सलाम खाकी न्यूज से
 ब्युरो चीफ़ 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment