Advertisement

अवैध रूप से अर्जित धनराशी से निर्मित करीब दो करोड रुपये की लागत से बने भवन को एसपी मैनपुरी के कुशल नेतृत्व मे किशनी पुलिस ने किया कुर्क

एसपी अजय कुमार की टीम को मिली बड़ी कामयाबी...) 


मैनपुरी के माफ़ियाओं में मची खलबली...

मैनपुरी, थाना किशनी / थाना कोतवाली .16.08.2020, 15:00 Hrs.


कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गैंग्स्टर शराब माफ़िया सुखवीर सिंह यादव व अजय राज यादव  (दोनों सगे भाइयों) द्वारा अपराध द्वारा अवैध रूप से अर्जित क़रीब ₹ 200,000,00 (क़रीब 02 करोड़ रूपए) क़ीमत की सम्पत्ति को धारा 14(1) गैंग्स्टर ऐक्ट के तहत कुर्क किया गया।

कुर्क की गई सम्पत्ति का विवरण-

100x35 यानि साढ़े तीन हज़ार वर्ग फ़ीट क्षेत्रफल पर निर्मित आलीशान तीन मंज़िला मकान (क़ीमत क़रीब रूपए 02 करोड़)

अन्य महत्वपूर्ण विवरण-
1. उपरोक्त दोनों कुख्यात माफ़िया थाना किशनी के मजारिया हिस्ट्रीशीटर हैं। अजय राज यादव (104A) व सुखवीर यादव (104A)

2. यह कुख्यात ब्यास मुनि गैंग (गैंग संख्या D 14) के शातिर शराब माफ़िया सदस्य हैं।  नक़ली अपमिश्रित शराब बनाकर रिबॉट्लिंग करके तस्करी करने का काम बड़े पैमाने पर करते रहे हैं।

3. उपरोक्त दोनों शराब माफ़िया मूलतः थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम हवीलिया के निवासी हैं। इन्होंने अवैध तरीक़े से अर्जित धन से मैनपुरी सिटी ( थाना कोतवाली क्षेत्र में ) उपरोक्त संपत्तियाँ बनाई थीं। जिसे पुलिस-प्रशासन के संयुक्त प्रयासों के द्वारा कुर्क कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment