Advertisement

सीआइऐं एवं सदर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी | तीन लाख के नकली नोट लिऐं महिला समेत दो पकडे़ |

 



सिरसा, नई करंसी जारी हुई तो लोगों को लगा कि अब शायद नकली नोटों से पीछा छूटेगा। पर ऐसा हुआ नहीं। अब सिरसा में नकली करंसी चलाए जाने की फिराक में सीआइए ने एक गिरोह को दबोच लिया है। महिला व एक युवक को पंजाब के बॉर्डर पर स्थित मुसाहिबवाला नाका से काबू किया गया है। दोनों मोटरसाइकिल के बैग में नकली करंसी को ठिकाने लगाने की फिराक में थे।इसी दौरान पकड़े गए। दोनों के पास से तीन लाख की नकली करंसी बरामद हुई है। नकली करंसी के बारे में पुलिस पूछताछ में जुटी है।



सीआइए के सब इंस्पेक्टर सुधीर गत रात्रि मुसाहिबवाला नाका पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर एक युवक व महिला आए और पुलिस को देखकर घबरा गए। जिसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो नकली नोट बरामद हुए। दो हजार रुपये के दस, पांच सौ के तीन सौ, दो सौ के 600 व सौ के 100 नोट बरामद हुए। युवक की पहचान जालंधर की तहसील भोगपुर के गांव धूमड़ी निवासी गगनदीप उर्फ गगन के रूप में हुई है तथा महिला की पहचान नहर कालोनी निवासी सिरसा हरपाल कौर के रूप में हुई।



नकली नोटों से पुराना संबंध मान रही पुलिस


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला का पति जगदीश बठिंडा जेल में बंद है। नकली करंसी के साथ पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और अब जेल में ही है। पकड़ी गई महिला गिरफ्तार किए गए युवक की मामा की लड़की बताई गई है। पुलिस अब पूछताछ में जुटी है। अभी पुलिस यह नहीं बता रही कि युवक पहली बार पकड़ा गया है या उस पर पहले से भी केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसका पंजाब से रिकार्ड मंगवाया जा रहा है।



अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी पुलिस


सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित बैनीवाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नकली करंसी कहां तैयार हुई और कहां-कहां नेटवर्क है इसकी जानकारी हासिल कर रहे हैं। महिला व युवक आपस में रिश्तेदार हैं। महिला के पति के खिलाफ नकली करंसी का पहले भी केस दर्ज है। अब अदालत में पेश कर दोनों का रिमांड मांगेंगे ताकि पूरे गिरोह से पर्दा उठ सके।



सिरसा में पहले भी बरामद को चुकी है नकली करंसी


- 24 जुलाई 2020 को डबवाली पुलिस ने चौहान नगर में छापा मार कर महिला सहित तीन लोगों को 51 हजार के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।


- 8 जनवरी 2019 को रोड़ी पुलिस ने 80 हजार रुपये के नकली नोटों सहित तीन लोगों को काबू किया था।


- 20 अगस्त 2016 को बड़ागुढ़ा पुलिस ने चकेरिया निवासी गुरशरण सिंह को 26 हजार रुपये के नकली नोट व प्रिंटर बरामद किया था।



No comments:

Post a Comment