Advertisement

जिला भाजपा अध्यक्ष वेद सुलाने श्री राम जन्मभूमि पूजन व शिलान्यास की खुशी जताते हुए बंटॆे लड्डू ओर पोधे




जिला भाजपा अध्यक्ष  वेद सुलाने  श्री राम जन्मभूमि  पूजन व शिलान्यास  की खुशी जताते हुए बंटॆे  लड्डू ओर पोधे 
फतेहाबाद, 5 अगस्त।
जिला भाजपा अध्यक्ष वेद फुलां के नेतृत्व में कार्यालय फतेहाबाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इक्_ा होकर ढोल नगाड़ों के साथ राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के शिलान्यास के अवसर पर खुशी जाहिर की। अयोध्या में भगवान श्री राम जी के मंदिर के शुभ अवसर पर आज लाइव अपडेट टीवी के माध्यम से देखते हुए कार्यकर्ताओं में बहुत ही 




हर्षोल्लास का कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाल बत्ती चौक पर पौधों की छबील लगाकर जनता में पौधे वितरित किए। जिला अध्यक्ष वेद फुलां ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के बाद आज यह स्वर्णिम अवसर आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ने ही राम मंदिर को बनाने का स्वप्न देखा था, जिसका शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है।



उन्होंने कहा कि यह एक मंदिर नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था व विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लोगों में भाजपा के प्रति आस्था बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन मानस को हरे पौधे वितरित किए गए है, जोकि हरियाली का सूचक है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस पौधे को लगाए व इसके साथ एक रक्षा सूत्र बांधे व संकल्प लें कि वे इस पौधे की रक्षा करेंगे ताकि यह पौधा वटवृक्ष की तरह एक छायादार पेड़ बने, जिससे वातावरण हरा भरा हो।



इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गुलशन हंस, द्वारका प्रसाद मंडल अध्यक्ष फतेहाबाद, राहुल गोयल, संदीप मेहरा, सुमित गोदारा, भीम लांबा, नगर परिषद चेयरमैन दर्शन नागपाल, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ बाजीगर, शम्मी ढींगरा, लख्मी शर्मा, संजय बंसल, मनजीत शर्मा, कवल चौधरी, सुभाष कुमार एडवोकेट, वीरेंद्र, मनोज नारंग, सुधीर तनेजा, गुलशन रूखाया, नरेंद्र मेहता, हंसराज सचदेवा, सुभाष, राहुल मोंगा, अवतार मोंगा आदि मौजूद रहे।
फोटो: राम मंदिर भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम को लाइव देखते व कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटते भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां।
राम मंदिर भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम की खुशी में लोगों को पौधे वितरित करते भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां।


सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से
 ब्युरो चीफ़
 उजागर सिंह की रिपोर्ट 





No comments:

Post a Comment