Advertisement

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर |दुकानें खोलने के टाइम टेबल में बदलाव और स्कूल कब खुलेंगे देखिए |

 


👉 *21 से खुलेंगे स्कूल, दुकाने खोलने के समय में हुआ बदलाव*👇 



*सिरसा( सलाम खाकी न्यूज़ )।* अनलॉक 4 देश में लागू हो चुका हैं। जिला प्रशासन ने भी आदेश जारी किए हैं। इसके तहत  21 सितंबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थित स्कूलों मे कक्षा 9 से 12 के छात्रों को स्वैच्छिक आधार पर जाने की अनुमति होगी, लेकिन स्कूलों को इसके लिए स्टूडेंट्स के माता-पिता से लिखित अनुमति लेनी होगा। 



👉  सलाम खाकी को मिली जानकारी अनुसार सभी दुकाने सुबह 9 से शाम 8 बजे तक खुलेंगी। पट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, मिल्क प्रोडक्ट की दुकानें सुबह 7 से शाम 8 बजे  खुलेंगी। होटल रेस्टोरेंट व ढाबा रात 10 बजे तक खोले जा सकेंगे।



👉  सलाम खाकी को मिली जानकारी अनुसार अनलॉक 4 में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों को राहत मिल रही है। अभी तक इनके समारोहों पर प्रतिबंध लगा हुआ था, लेकिन 21 सितंबर से उन्हें इसकी अनुमति दे दी गई है। शर्त सिर्फ इतनी है कि समारोह में भाग लेने वालों की संख्या 100 से अधिक नहीं हो और इसमें फिजिकल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी। शादी समारोह व अंतिम संस्कार में भी 100 लोग शामिल हो पाएंगे।



No comments:

Post a Comment