Advertisement

ललितपुर न्यूज:- लेखपाल पर गाय से दुष्कर्म करने का आरोप,आरोपी लेखपाल किराये का कमरा छोड़कर भगा,कस्बावासियों में आक्रोश पुलिस मामले की की जांच में जुटी

ललितपुर न्यूज:- लेखपाल पर गाय से दुष्कर्म करने का आरोप,
आरोपी लेखपाल किराये का कमरा छोड़कर भगा,
कस्बावासियों में आक्रोश पुलिस मामले की की जांच में जुटी
ललितपुर: कस्बा मड़ावरा के करीब एक दर्जन से अधिक बाशिंदों ने थाने पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल पर गाय से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बताया गया कि आरोपी कस्बा की किशोर सिंह कालोनी में किराए से रहता था। जिसके द्वारा बीते 02 सितम्बर को करीब रात 09 बजे घटना को अंजाम दिया गया। और घटना के बाद आरोपी ने अपना ठिकाना भी बदल लिया। तो वहीं गौ के साथ हुई इस अमानवीय घटना को लेकर गांव-क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
सौंपे गए शिकायती पत्र में किशोर सिंह, नत्थू सिंह, बृजेंद्र सिंह बछरावनी, चन्दन सिंह, मजबूत सिंह पिसनारी, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश, नीलेश कुमार, भगवानदास, उमानंद पाठक आदि के हस्ताक्षर अंकित रहे।

No comments:

Post a Comment