Advertisement

जींद पुलिस के सिपाही ने किया हरियाणा पुलिस का नाम रोशन गोल्ड मेडल जीतकर किया जींद पुलिस का गौरव से सर ऊंचा सिपाही सुखबीर सिहं द्वारा गोल्ड मैडल लाना जीन्द पुलिस के लिए गर्व की बात है- डी.आई.जी. ओम प्रकाश नरवाल। सलाम खाकी न्यूज़


 

जींद पुलिस के सिपाही ने किया हरियाणा पुलिस का नाम रोशन गोल्ड मेडल जीतकर किया जींद पुलिस का गौरव से सर ऊंचा

 


सिपाही सुखबीर सिहं द्वारा गोल्ड मैडल लाना जीन्द पुलिस के लिए गर्व की बात है- डी.आई.जी. ओम प्रकाश नरवाल।

सलाम खाकी न्यूज़



जींद पुलिस:1 मार्च  पंचकुला में दिनांक 27/28 फरवरी को हुई 30वीं हरियाणा मास्टर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में जीन्द पुलिस के जवान सुखबीर सिहं ने ट्रीपल जम्प प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। सुखबीर सिहं की उपलब्धि पर *जीन्द पुलिस अधीक्षक डी.आई.जी. श्री ओम प्रकाश नरवाल* ने उन्हे बधाई दी और कहा कि इस मैडल से जीन्द पुलिस का गौरव बढा है जवान सुखबीर को हम आगे बढते देखना चाहते है, हम चाहते है कि वह राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मैडल लाए जिससे जीन्द पुलिस के साथ-साथ सुखबीर के माता-पिता का नाम रोशन हो। 





जवान सुखबीर सिहं ने बताया कि वह पुलिस विभाग में 2012 में भर्ती हुआ था पिता खेती बाडी का काम करते हैं पुलिस की 9 साल की नौकरी पूरी हो चुकी है लेकिन उसकी अन्तराष्ट्रिय 


     जींद पुलिस अधीक्षक श्री ओपी नरवाल

स्तर पर मैडल लाने की इच्छा बाकि है जिसे पूरा करने के लिए सुखबीर दिन-रात मेहनत करता है। उसने पिछले साल आल इन्डिया मास्टर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल




किया था अब उसका लक्ष्य आल इन्डिया मास्टर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जितने का है। जिसके लिए उसने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। 

सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट



      


जीन्द पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार


No comments:

Post a Comment