Advertisement

 


सलाम खाकी न्यूज

ज़िला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए एक युवक के कब्जा से 1 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त सहित किया काबू !



जिला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक नौजवान लड़का के कब्जा से 1किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त पकड़ने में सफलता हासिल की है। 


 पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र प्रेम सिह वासी अभोली सिरसा के रूप में हुई है ।

           

एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा के इंचार्ज SI दाता राम की एक टीम ए एसआई सुमित कुमार के नेतृत्व में टी प्वाईट सैक्टर 20 हुडडा वेदवाला रोड पर मौजूद थे। सामने से मोटरसाइकिल पर सवार नौजवान लड़का आ रहा था उसको काबू करके नियमानुसार तलाशी अमल में लाई तो उसके पास से 1किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी हुई ।  


                                                                                   जिस पर आरोपी व सप्लायर के खिलाफ मुकदमा नंबर 000 दिनांक 

5/07/2021 धारा 15/61/85 NDPS Act थाना सिविल लाईन सिरसा दर्ज करके आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है 

सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment