Advertisement


 

थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी के बीट एरिया का पुन: निर्धारण किया गया है - पुलिस अधीक्षक भिवानी।।



सलाम खाकी न्यूज़




पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर भिवानी के अंतर्गत रहने वाले निवासियों को बेहतर ढंग से पुलिस कार्य में  प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना शहर भिवानी के अंतर्गत आने वाली तीन पुलिस चौकी के बीट एरिया को कम करके उसे थाना शहर भिवानी के बीट एरिया में लिया गया है। निम्न प्रकार से है:-





पुलिस चौकी दिनोद गेट का एरिया जो थाना शहर भिवानी में सम्मिलित किया गया है-


मोहल्ला चुडकान, जवाहर चौक, खाड़ी मोहल्ला, गली ढाग्यान, मोडा वाली, मनान पाना, सुभाष गली, पटवा की गली, भगनपुरी किरतान पाना, ढाणी रायसिंह, मोहल्ला खटीकान, गली मुरारी लाल, मुरारी सिनेमा रोड, नेहरू पार्क।





पुलिस चौकी जैन चौक भिवानी का एरिया जो थाना शहर भिवानी में सम्मिलित किया गया है -


मोहल्ला ढोभी तालाब, बाग कोठी, ईन्द्र गेट, सोमवारी माता, जवाहर चौक, सुभाष गली व  हालु चौक।


पुलिस चौकी बी०टी०एम० का एरिया जो थाना शहर भिवानी में सम्मिलित किया गया है -




रामनगर कॉलोनी, t i t कालोनी, btm मिल, बिजली घर, iti कालोनी, नई डीसी कालोनी, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, चिरंजीव कालोनी, नई पुलिस कॉलोनी, पुलिस लाईन, जगत कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, रुद्रा कालोनी, सुनारों का जोहड, कमला लाईन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाट धर्मशाला, जाट कालोनी, किरोडी मल पार्क, btm चौक, बिजली बोर्ड, महाराजा नीम सिंह राजकीय महाविद्यालय, पार्क कॉलोनी व विजय नगर।


पुलिस अधीक्षक महोदय ने बतलाया कि इन क्षेत्र में रहने वाले आम नागरिकों की प्रभावी गश्त, पुलिस कार्य व शिकायतों का समय पर निदान करने हेतु इन क्षेत्रों को थाना शहर भिवानी में सम्मिलित किया गया है। आगामी 1 अगस्त 2021 के बाद उपरोक्त जिन क्षेत्र को थाना शहर भिवानी में सम्मिलित किया गया है। उन क्षेत्रों के लोग अपने पुलिस कार्य व शिकायतों के लिए थाना शहर भिवानी में संपर्क करें।


सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट




 पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।







......

No comments:

Post a Comment