Advertisement


 

हिसार पुलिस ने*हत्या की वारदात के 25000 इनामी वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार*


सलाम खाकी न्यूज़


   हिसार पुलिस 10 सितंबर 2021

 पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा,आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने उप निरीक्षक चांदी राम के नेतृत्व में  ढाणी गारण निवासी जिले सिंह की हत्या के 11वे  आरोपी शिव कॉलोनी हिसार निवासी  जयबीर को थाना बरवाला हिसार मे आईपीसी की धारा


 302/34/120बी/114/216 व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अभियोग संख्या 747 दिनांक 05.11.2020 में गिरफ्तार किया गया है। जिस पर 25000 रुपए का इनाम घोषित था।



    उप निरीक्षक चांदी राम ने बताया कि  आरोपी अपने परिवारजनों के साथ  ढाणी गारण निवासी जिले सिंह की हत्या की योजना बनाने व हत्या की वारदात में  शामिल था। पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में अब तक विकास उर्फ विक्की, रामबीर, अनिल, सोनू, संजय, मनोज कुमार, रघुबीर सिंह, मंजीत,मिंटू, जोगिंद्र सिंह और जयबीर कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

   आरोपी जयबीर से पूछताछ जारी है आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा। अभियोग में जांच जारी है।



सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट







.….....

    

No comments:

Post a Comment