Advertisement

महिला सुरक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता पर रघुनाथ गर्ल्स पी जी कॉलेज में वेबिनार


22 यू०पी० गर्ल्स बटालियन से सम्बद्ध रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की दोनों एनसीसी इकाइयों ने महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन समिति के साथ मिलकर महिला सुरक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता पर वेबिनार का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि सब इन्स्पेक्टर मोनिका जिंदल ने महिला सुरक्षा के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान पुलिस का नया रूप सामने आया। महिला हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी दी। साथ ही, समस्या को बताने के लिए पुलिस थाने आने में डरना नहीं चाहिए। पुलिसकर्मी आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं। आवश्यकता है आपके अंदर आत्मविश्वास होने व अपनी बात को सही लोगों तक पहुँचाने की। घटना होते समय विवेक का प्रयोग अनिवार्य है। 1090 में नाम व नम्बर गोपनीय रखा जाता है। सुरक्षा पहले अपनी फिर अपनों की फिर समाज से जुड़े लोगों की।

इसलिए ज़रूरत है विवेक का प्रयोग करते हुए घटना से निपटने व पुलिस को सूचना देने की। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए गृह विज्ञान विभाग  की एसोसियेट प्रोफेसर डॉ० सोनिका चौधरी ने बताया कि खाने - पीने- सोचने पर बहुत कुछ निर्भर करता है। अगर मौसम देखकर खाना खाया जाए तो कोई शारीरिक बीमारी नहीं हो सकती। ज़रूरी नहीं कि बहुत महंगा भोजन ही आपको स्वस्थ कर सकता है। सामूहिक भोजन व शांत चित्त से किया गया भोजन आपको स्वस्थ रखेगा। जल, दूध, दही, केला, खजूर, गोला, सेब, सब्ज़ियाँ, फल, गेहूँ, चावल, दालें चने- मुरमुरे, गुड़ आदि रोज़ अपनाने से हमें पौष्टिक तत्व प्राप्त होते हैं।

मासिक धर्म से गुजरने वाली महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, के विषय में भी डॉ० सोनिका चौधरी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य के लिए मोबाइल का आवश्यकतानुसार प्रयोग, अच्छी पुस्तकों का अध्ययन- अध्यापन, सकारात्मक सोच के लोगों की संगत करने के विषय में भी बताया। आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन समिति की इंचार्ज डॉ० सीमा जैन ने बच्चों को स्वादिष्ट की जगह पौष्टिक भोजन करने व सही समय पर जागरूक रहते हुए घर  बाहर निकलना चाहिए।

अपने परिजनों को अपने आवागमन व अपने मित्रों के विषय में सूचित करते रहना चाहिए। सुरक्षित स्थानों पर ही पूर्व जानकारी करने के बाद जाना चाहिए। घर  बिना कुछ खाए- पिए  निकलना चाहिए। प्राचार्या डॉ० दीपशिखा शर्मा ने वेबिनार के प्रतिभागियों को विषय की गम्भीरता को समझने व अतिथि वक्ताओं द्वारा बतायी गयी बातों को व्यवहार  में अपनाने के लिए प्रेरित किया। मेजर डॉ० पूनम लखनपाल ने आयुर्वेद के आधार पर भोजन की गुणवत्ता तथा सुरक्षा के विषय में अपना वक्तव्य दिया। संचालन कैप्टन डॉ० अंज़ुला राजवंशी ने किया।

तकनीकि सहयोग  लिए मरगूब आलम व यास्मीन तथा अंकुश  का विशेष सहयोग रहा। रन फ़ॉर फ़िट इंडिया मूवमेंट तहत लगभग 27 कैडेट्स 45.6 किलोमीटर अपने - अपने क्षेत्र में दौड़े। यह कार्यक्रम 13 अगस्त से दो अक्टूबर 2021 तक चलेगा। यह कार्यक्रम 22 यू०पी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफ़ीसर कर्नल पंकज साहनी के निर्देशन में हो रहा है और नित नये प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

@Salam Khaki News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment