Advertisement



फतेहाबाद टोहाना सदर पुलिस ने अवैध  पिस्तौल 315   बोर सहित एक व्यक्ति को किया काबू।*


*आरोपी के कब्जे से 315,  बोर पिस्तौल बरामद।



सलाम खाकी न्यूज़


*फतेहाबाद पुलिस 12 अक्तूबर  पुलिस  अधीक्षक राजेश कुमार * द्वारा आरोपियों को पकड़ने बारे दिए सख्त दिशा निर्देशों व अवैध असला धारकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टोहाना  थाना सदर प्रभारी एसआई शादी राम के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक युवक को  अवैध पिस्तौल 315 बोर  सहित काबू किया है।



 थाना सदर प्रभारी एसआई शादी राम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि युवक की पहचान जयबीर पुत्र कपूर सिंह निवासी समेन्न के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम हेतु गांव समेंन की


 तरफ गस्त पर  मौजूद थी पुलिस को सूचना मिली कि जयबीर वासी समेन्न    असला लिए हुए हैं जो   कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध पिस्तौल 315 बोर सहित अपने कब्जे में लिया है।


आरोपी के खिलाफ थाना सदर टोहाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट






......



No comments:

Post a Comment