Advertisement

दो नोजवान लड़को से स्कूटी रूकवाकर ली तलाशी,मिली 13 ग्राम हिरोईन,गिरफ्तार

 


हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो युनिट सिरसा ने श्रीकांत जाधव ADGP साहब के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दो नौजवान लडको के कब्जा से 13 ग्राम हरोईन व स्कुटी सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। 


 पकड़े गए आरोपीयान की पहचान दिनेश कुमार पुत्र सोमप्रकाश वासी गली सुबे का टयुबल वाली नजदीक मारुति मन्दिर थैहड मौहल्ला सिरसा व शुभम शर्मा पुत्र पवन कुमार वासी गली बावरीवाली रेड क्रोस के पिछे नोहरिया बाजार सिरसा बतलाया रूप में हुई है ।

           

  हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो युनिट सिरसा के प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ASI अशोक कुमार ने चौक मारुति मन्दिर थैहड मोहल्ला सिरसा से दो नौजवान लडको को स्कुटी सहित काबू करके मौका पर राजपत्रित अधिकारी को मौका पर बुलाकर उनके सामने तलासी ली गई लडके के पास 13 ग्राम हैरोईन बरामद हुई ।                  


                                       जिस पर आरोपीयान व सप्लायर के खिलाफ मुकदमा नंबर 634 दिनांक 25.11.2021 धारा 21/61/85 NDPS ACT थाना शहर सिरसा दर्ज करके आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है ।



No comments:

Post a Comment