Advertisement




*जीन्द पुलिस के सिपाही सुखबीर सिहं ने जीता राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मैडल।*


*सिपाही सुखबीर सिहं द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मैडल लाना जीन्द पुलिस के लिए गर्व की बात है- नरेन्द्र बिजारनिया एस0पी0 जीन्द।*


सलाम खाकी न्यूज़



जींद पुलिस 13 दिसंबर 

वाराणसी में दिनांक 27 से 30 नवम्बर के बीच हुई नेशनल मास्टर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में जीन्द पुलिस के जवान सुखबीर सिहं ने 400 मीटर हर्डल रेस में दुसरा स्थान हासिल किया है। सुखबीर सिहं की उपलब्धि पर जीन्द पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारनिया ने उन्हे बधाई दी और कहा कि इस मैडल से जीन्द पुलिस का गौरव बढा है जवान सुखबीर को हम आगे बढते देखना चाहते है, हम चाहते है कि वह अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मैडल लाए जिससे जीन्द पुलिस के साथ-साथ सुखबीर के माता-पिता का नाम रोशन हो।



 पुलिस अधीक्षक जीन्द ने उन्हे इस उपलब्धि पर जीन्द पुलिस की तरफ से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और सिपाही सुखबीर सिंह की पीठ थपथपाई व आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी।




जवान सुखबीर सिहं ने बताया कि वह पुलिस विभाग में 2012 में भर्ती हुआ था। पिता खेती बाडी का काम करते हैं पुलिस की 9 साल की नौकरी पूरी हो चुकी है लेकिन उसकी अन्तराष्ट्रिय स्तर पर मैडल लाने की इच्छा बाकि है जिसे पूरा करने के लिए सुखबीर दिन-रात मेहनत करता है। उसने साल 2019 में आल इन्डिया मास्टर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।


फरवरी 2020 में 30वीं हरियाणा मास्टर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में जीन्द पुलिस के जवान सुखबीर सिहं ने ट्रीपल जम्प प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। अब उसका लक्ष्य अन्तराष्ट्रिय स्तर पर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जितने का है। जिसके लिए उसने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है।



सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट


जींद पुलिस प्रवक्ता

अमित कुमार।

No comments:

Post a Comment