Advertisement

*कोरोना महामारी के ओमाइक्रोन वेरिएंट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए क्रिसमस और नव वर्ष के आगमन पर हिसार पुलिस ने की सुरक्षा व्यस्था*

 


हिसार पुलिस ने  कोरोना महामारी के ओमाइक्रोन वेरिएंट के बढ़ते प्रभाव के साथ क्रिसमस और नव वर्ष-2022 के आगमन पर क्रिसमस और नववर्ष उत्सव मनाने के मध्यनजर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के व्यापक प्रबन्ध किये है।

     पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा,आईपीएस  ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से आमजन से अपील की है कि सभी नागरिक क्रिसमस व नव वर्ष  उत्सव को कोरोना महामारी के ओमाइक्रोन वेरिएंट के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रख कर  हर्षोउल्लास से मनाये। जिला पुलिस हिसार क्रिसमस व नव वर्ष के मध्यनजर सार्वजनिक और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाएगी। हिसार जिले के सभी थाना प्रबन्धकों, चौकी प्रभारियो को निर्देश दिये है कि क्रिसमस से नव वर्ष के आगमन पर उनके अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, बार, धर्मशाला, पार्क, सिनेमाहॉल, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर कड़ी निगरानी रखेगे तथा पी.सी.आर./राईड़र से भी अपने-अपने ईलाको में प्रभावी पैट्रोलिंग करवायेगे।  इसके अतिरिक्त खुफिया तंत्र एवं सादे कपड़ो में पुलिस कर्मचारी व महिला पुलिस कर्मचारियो की विशेष टीमें सार्वजिक भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर निगरानी करती रहेगी। क्रिसमस व नव वर्ष आगमन पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना प्रबंधक यातायात को निर्देश दिए गए है ताकि आमजन को परेशानी से सामना न करना पड़े।

           पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक महोदय ने आमजन से अपील की गई है कि क्रिसमस और नव वर्ष के अवसर पर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें। किसी भी लावारिस वस्तु को न छुए। कोरोना महामारी के ओमाइक्रोन वेरिएंट के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रख मास्क पहनने के निर्देशों का पालन करे। मास्क पहनने के निर्देशों की अवहेलना करने वालो पर नियमनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिला पुलिस हिसार क्रिसमस और नव वर्ष के अवसर पर  तेजगति से वाहन चलाने वाले, हुड़दंगबाजी कर शान्ति भंग करने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालो से सख्ती से निपटेगी।



No comments:

Post a Comment