Advertisement

पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने नशे के खिलाफ सलाम खाकी न्यूज के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 


नशा तस्करों पर वार करती सिरसा पुलिस जहां 2021 में हरियाणा में नंबर वन रहा है वहीं पर लगातार सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन के द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए रोजाना नए नए प्रोग्राम किए जाते हैं | वही आज सलाम खाकी  न्यूज़ के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने आमजन को जागरूक करने हेतु नशे पर वार करते हुए एक जागरूकता अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है | यह जागरूकता वाहन लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करेगा | 


पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने बताया कि नशे के खिलाफ रवाना किया गया यह जागरूक वाहन लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में भी समझाएेगा | पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने बताया की आज नशै को जड़ से खत्म करने के लिऐ आमजन का सहयोग अति आवश्यक हैं ओर इस मुहिम में सबसे पहले मिडियाकर्मी से सलाम खाकी न्यूज ने ठाना ओर हरियाणा में हर शहर ओर हर गावं में जाकर लोगो को नशै से बचने के लिऐ जो यह जागरूकता वाहन चलाया हैं जरूर इसके सार्थक परिणाम सामने आऐगे |


 अगर आमजन नशै को जड़ से खत्म करवाने के लिऐ ऐसे आगे आऐ तो जल्द ही हम नशे जेसी भयकंर बिमारी से छुटकारा पाऐगे | नशै के खिलाफ ऐसी मुहिम निरन्तर जारी रहेगी | ईसके अलावा सलाम खाकी न्यूज का यह जागरूकता वाहन आमजन को डायल-112 के बारे में भी बताऐगा की जरूरत पड़ने पर कभी भी पुलिस की सहायता के लिऐ 112 डायल करें , बहुत कम समय में हरियाणा पुलिस आपके पास होगी ओर महिलाओ को भी उनके अधिकारों के तहत जानकारी दी जाऐगी | पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने  सलाम खाकी न्यूज के इस नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को सराहनीय एवं असरदार कदम बताया |



No comments:

Post a Comment