Advertisement


 

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद द्वारा नशे के खिलाफ बेटा बचाओ अभियान के तहत निकाली पदयात्रा 


सलाम खाकी न्यूज़


फतेहाबाद 19 जनवरी एडीजीपी श्रीकांत जाधव के दिशा निर्देश अनुसार स्टेट में चलाए गए बेटा बचाओ अभियान  नशा मुक्ति को लेकर इस कड़ी में फतेहाबाद स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट द्वारा  इंचार्ज एसआई



 भजन सिंह के नेतृत्व में एसआई महावीर, HC सतबीर सिंह  व उनकी पूरी टीम व अन्य सामाजिक संस्था के लोगों के द्वारा फतेहाबाद के जवाहर  चौक से लेकर पूरे शहर में नशे   के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।



 एचसी सतबीर सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा की आज की नो जवान पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती जा रही है। अगर ऐसे ही बच्चे नशे में पड़ते गए तो वो दिन दूर नहीं है।



 हमारी नई जनरेशन बिल्कुल खत्म हो जाएगी। वक्त रहते नशे जेसी भयानक बीमारी को जड़ से खत्म करना होगा ।  जिसमे जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।   और नशा करने वालों के  बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया  जिसमें लोगों को जागरूक करते हुए एचसी सतबीर सिंह ने जानकारी दी। 



सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़ उजागर सिंह











....







No comments:

Post a Comment