Advertisement



हरियाणा पुलिस अकादमी ने वर्ष 2021 में किया 8560 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया प्रशिक्षित,


सलाम खाकी न्यूज़


                01 जनवरी, 2022 मधुबन : हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन  ने वर्ष 2021 में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा,  अभियोजन विभाग के अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। 



अकादमी के द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए मौलिक प्रशिक्षण, पदोन्नति प्रशिक्षण सहित सेवाकालीन विशेष प्रशिक्षण भी आयोजित किए गए।  अकादमी के निदेशक डॉ सीएस राव के मार्गदर्शन में गत वर्ष 183 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमें 8560 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।



 इनमें 7412 पुरुष तथा 1148 महिलाएं शामिल हैै। कोविड-19 के साथ सहजीवन करते हुए अकादमी में गत वर्ष 67 प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन तथा 116 प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑफलाइन आयोजित किए गए। जिनमें क्रमश: 3303 तथा 5257अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।



          हरियाणा पुलिस अकादमी प्रशिक्षण की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है। वर्ष 2021 में अकादमी द्वारा महिला सुरक्षा एवं इससे जुडे मामलों की विवेचना, साइबर अपराध की विवेचना, सडक़ सुरक्षा एवं



 सडक़ दुर्घटना मामलों की विवेचना, जेंडर सेंसेटाइजेशन, आर्थिक अपराधों से बचाव व विवेचना, मानवाधिकार, बच्चों एवं कमजोर वर्ग की सुरक्षा एवं इनसे जुड़े मामलों की विवेचना, मानव दुव्र्यापार मामलों की विवेचना, व्यवहार कौशल, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, नशे व



 इसकी तस्करी की रोकथाम व विवेचना, विवेचना में फोरेंसिक साधनों का उपयोग जैसे महत्पूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण आयोजित किए गए।  


सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट





.......



No comments:

Post a Comment