Advertisement

स्टेट नारकोटिक्स हिसार ने रूकवाई रैनाल्ट कार,अन्दर मिला लाखों का सफेद नशा

 


हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाऐ जा रहें विशेष अभियान के तहत कार्यवाई करते हुऐ हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार युनिट की ईकाई ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुऐ कार सवार तीन नशा तस्करो को  करीब लाखो रूपये कीमत की 50 ग्राम हिरोईन/चिट्टा सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की हैं | 

इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुऐ हिसार युनिट के प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया की युनिट की एक पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक सत्यपाल के नेतृत्व में शहर हिसार में मोजुद थी जो सुचना मिलने पर रामायण टोल प्लाजा के सामने नाकाबन्दी शुरू की | इसी दोरान एक कार रैनाल्ट में नशा तस्करो से लाखो रूपये कीमत की 50 ग्राम हिरोईन के साथ तीन युवको को काबू किया | जिसकी पहचान दीपक कुमार पुत्र पटेल कुमार वासी रविदास चौक फतेहाबाद, सुमित पुत्र हरीश कुमार वासी अशोक नगर फतेहाबाद, सोनू पुत्र लीलू राम वासी अशोकनगर फतेहाबाद के रूप में हुई है |



इसके संबंध में थाना सदर हांसी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया | आज आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड़ हासिल किया जाऐगा ओर रिमांड़ अवधी के दोरान गहनता से पुछताछ में सप्लायर के बारे में पता लगाकर  अहम सुराग जुटाऐ जाऐगें |


हरियाणा प्रदेश प्रभारी मनीष वर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment