Advertisement

कुलदीप बिश्नोई से मांगी दो करोड़ रूपये की फिरौती मांगी

 


सेवा में,

                           श्रीमान एस.एच.ओ. साहब,

विषय: पुलिस व विधिक कार्यवाही करने हेतू ।

श्रीमान जी ,

                      निवेदन यह है कि मै कुलदीप बिश्नोई विधायक हल्का आदमपुर निवासी दुकान नं. 107 नई अनाज मण्डी, मण्डी आदमपुर तहसील आदमपुर जिला हिसार का रहने वाला हुँ । आज दिनांक 15.02.2022 को मैं किसी काम के लिए अपने घर मकान न. 135 गोल्फ लिंकस लौधी रोङ नजदीक खान मार्केट नई दिल्ली मौजुद थे कि समय करीब सुबह 07.29 बजे मेरे व्हटसअप नम्बर 97295-97029 पर एक मोबाईल नं० + 48 699530112 से दो करोड़ रूपये की फिरौती मांगी गई हैं व मेरे पास मोबाईल नम्बर + 30421092378 से बार-बार व्हटसअप कॉल आ रही है और अपराधी के मोबाईल नम्बर + 48 699530112 के द्वारा बार-बार मैसेज आ रहे है । अपराधी द्वारा मेरे व्हटसअप पर जो मैसेज व कॉल आये हैं उनकी कॉपी इस शिकायत पत्र के साथ सलंग्न की गई हैं । व्हटसअप मैसेज पर मुझे व मेरे परिवार को फिरौती की राशि समय पर ना दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई हैं । अतः जनाब से प्रार्थना है कि उपरोक्त मो० नं0 +48699530 112 की जांच की जाए तथा दोषी का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानुनी कार्यवाही करके मेरी व मेरे परिवार की जान माल की रक्षा की जाये । आपकी बङी मेहरबानी होगी ।

                                                    धन्यवाद ।

दिनांक 15-02-2022

                                                                                                   प्रार्थी

कुलदीप बिश्नोई विधायक हल्का आदमपुर,

 जिला हिसार (हरियाणा) 97295-97029

No comments:

Post a Comment