Advertisement

यूथ कांग्रेस का असम CM के खिलाफ प्रदर्शन:टिप्पणी का मामला

 पंचकूला 


 यूथ कांग्रेस का असम CM के खिलाफ प्रदर्शन:टिप्पणी का मामला; पंचकूला में भाजपा जिला कार्यालय के बाहर गधे के चेहरे पर फोटो लगा पोती कालिख



असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी की। इसके खिलाफ पंचकूला में भाजपा कार्यालय के बाहर हरियाणा यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा की अध्यक्षता में किया गया। प्रदर्शन के दौरान गधे के चेहरे पर असम सीएम की फोटो लगाकर, गले में जूतों का हार पहनाया गया और कालिख पोतकर रोष व्यक्त किया।

साथ ही यूथ कांग्रेस ने भाजपा हाइकमान से उसे सीएम पद से हटाने की मांग की। भाजपा नेताओं के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि 2 दिन पहले असम के सीएम ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी की थी। निचली मानसिकता का शिकार व्यक्ति ही ऐसी शब्दावली का प्रयोग कर सकता है। ऐसे व्यक्ति को सीएम पद पर रहने का अधिकार नहीं है।


सलाम खाकी न्यूज से क्राईम रिपोर्ट सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment