Advertisement

महिलाएं  अपने अधिकार के लिए जागरूक हों तभी वह समाज में बना सकेंगी अपना स्थान-सब इंस्पेक्टर कर्ण सिहं

 


खुद को कमजोर व बेचारी न समझे महिलाएं: दर्शना (सैल ईंचार्ज ओढ़ा )


ओढ़ा__वास्तव में महिलाएं तभी आगे बढ़ पाएगी, जब वह खुद को कमजोर व बेचारी समझना छोड़ देगी। तब जाकर महिला दिवस मनाने का उद्देश्य सार्थक होगा। साथ में महिलाएं पुरुषों के बराबर तभी खड़ी हो पाएगी जब वह अंदर से मजबूत होगी। आवश्कता है कि महिलाएं  अपने अधिकार के लिए जागरूक हों तभी वह समाज में अपना स्थान बना सकेंगी। यह विचार मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओढ़ा के एम एम मेमोरियल सिनियर सैकेंड़री स्कूल में छात्राओं, शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुऐ ओढ़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्ण सिंह ने कहें। इस अवसर पर उनके साथसैल इंचार्ज दर्शना भी मौजूद रही । एम एम मेमोरियल स्कूल में पहुंचने पर स्कूल स्टूडेंट एवं स्टाफ ने उनका स्वागत किया।

    विद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए सैल प्रभारी दर्शना ने कहा कि महिलाओं को कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्हें सशक्तिकरण की आवश्यकता है। पुरुष कभी भी ऐसी सोच नहीं रखते। पुरुषों के बराबर ही महिलाओं को अधिकार दिये गए है। इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा महिला उत्थान व पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। अंत में विद्यालय की प्राचार्य ने ओढ़ा थाना प्रभारी कर्ण सिहं एवं सैल इंचार्ज दर्शना जी का संस्थान में पहुंचने तथा छात्राओं व स्टाफ को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए आभार जताया। । वहीं महिला दिवस पर सैल प्रभारी दर्शना एवं ओढ़ा थाना प्रभारी कर्ण सिहं को अपने बीच पाकर कॉलेज के छात्र- छात्राएं काफी प्रफुल्लित नजर आऐ और उनके साथ सेल्फी ली




No comments:

Post a Comment