Advertisement

जिला हिसार पुलिस लाइन में विदाई समारोह



   *आज जिला पुलिस लाइन हिसार में पुलिस अधीक्षक हिसार श्री लोकेन्द्र सिंह,आईपीएस* द्वारा पुलिस विभाग में सेवा पुर्ण कर चुके पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की भव्य विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से सेवानिवृत जवान जिन्होने अपने सेवाकाल के दौरान ईमान्दारी व निष्ठा से कार्य करके पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है को आज मान और सम्मान सहित पुलिस अधीक्षक हिसार श्री लोकेन्द्र सिंह, आईपीएस द्वारा :-

1. उप पुलिस अधीक्षक श्री राजबीर सैनी, HPS

2. निरीक्षक रविन्द्र

3. उप निरीक्षक सत्यनारायण

4. उप निरीक्षक भाग सिंह

5. सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार

6. ई/उप निरीक्षक शीशपाल 

7. ई/ एचसी बलबीर सिंह को फूल मालाऐं पहनाकर, सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ सेहत की कामना की। 

     इस विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार, एचपीएस ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आज के इस विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक श्री नारायण चंद, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रियांशू दीवान, निरीक्षक वीरेंदर सिंह सिंह सहित जिला पुलिस हिसार के कर्मचारी व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment