Advertisement

इंजीनियरिंग कालेज में घुसे हथियारबंद बदमाश, निर्माण के लिए आए मजदूरों को बंधक बनाया

 


इंजीनियरिंग कालेज में घुसे हथियारबंद बदमाश, निर्माण के लिए आए मजदूरों को बंधक बनाया

 हरियाणा में बढ़ती वारदातों के बीच बहादुरगढ़ के लोवा खुर्द में स्थित अकीडो इंजीनियरिंग कालेज से हैरान कर देने वाली खबर आई है। कॉलेज में रात करीब 10 हथियारबंद बदमाश घुस आए। यहां पर निर्माण कार्य के लिए आए कामगारों पर हमला कर दिया। उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों के हमले में एक कामगार को चोट लगी है। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।

सलाम खाकी न्यूज से क्राईम रिपोर्ट सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment