Advertisement


 

चूड़ामणि मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल हिसार द्वारा पुलिस कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के लिए पुलिस लाईन भिवानी में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर


डॉक्टर विनोद सिंगला व उनकी टीम ने डायल 112 के कर्मचारियों व राइडर/ पीसीआर के कर्मचारियों को दुर्घटना स्थल पर पीड़ित को सीपीआर विधि देने के बारे में बतलाया।


सलाम खाकी न्यूज़


 पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री अजीत सिंह  के निर्देशानुसार आज दिनाक 17.04.2022 को जिला पुलिस लाईन भिवानी के कम्युनिटी सेंटर में  पुलिस कर्मचारियों व उनके आश्रितों के लिए चूड़ामणि मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल हिसार द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में चूड़ामणि अस्पताल से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनोद सिंगला ने  पुलिस कर्मचारियों व उनके आश्रितों की हृदय संबंधित बीमारियों की जांच की।




 आज के शिविर में लगभग 110 पुलिस कर्मचारियों व उनके आश्रितों के स्वास्थ्य जांच की गई। पुलिस लाईन के कम्युनिटी सेंटर में डॉक्टर विनोद सिंगला की देखरेख में हृदय रोग, रक्तचाप, ईसीजी और शुगर जैसी बीमारियों की जांच की गई और बीमारियों को लेकर सलाह दी गई। 




जांच शिविर में डॉ विनोद सिंगला व उनकी टीम ने हृदय संबंधित बीमारियों व उनके बचाव के बारे में पुलिस कर्मचारियों को उनके आश्रितों को बड़ी ही बारिकता से समझाया। वहीं डॉ विनोद सिंगला के द्वारा जिले में तैनात डायल 112 गाड़ी राइडर/ पीसीआर के इंचार्ज को दुर्घटना में घायल पीड़ित को प्राथमिक उपचार व सीपीआर विधि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। डॉ विनोद सिंगला ने पुलिस कर्मचारियों से संतुलित आहार लेने व्यायाम करने के लिए कहा क्योंकि उन्हें 24 घंटे ड्यूटी देनी पड़ती है। वही डायल 112 कुछ मिनटों में पीड़ित के पास पहुंच जाती है जो प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस कर्मचारी डॉक्टर से पहले किसी भी पीड़ित को सीपीआर विधि का इस्तेमाल करके उसकी जान बचाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।




 पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री अजीत सिंह ने पुलिस लाईन भिवानी में स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन पर डॉक्टर विनोद सिंगला का धन्यवाद किया। आज के इस शिविर में चूड़ामणि अस्पताल की टीम के साथ जिला पुलिस भिवानी अधिकारी व कर्मचारी अपने आश्रितों के साथ मोजूद रहे।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट


पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।

No comments:

Post a Comment