Advertisement

सिवानी पुलिस ने तार चोरी करने वाले तीन चोर किये गिरफ्तार

 


पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से  8900 रुपए बरामद किए गए

थाना  सिवानी पुलिस ने क्षेत्र में खेतों से समर्सिबल मोटर की तार चोरी करने के मामले में 3 अप्रैल 2022 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुधराम पुत्र प्रताप सिंह वासी सिवानी मोहन सिंह पुत्र अमीर  वासी पलवल तथा संजय पुत्र कर्ण सिंह वासी हंस कॉलोनी फतेहाबाद के रूप में हुई है।

जांच इकाई द्वारा आरोपियों को थाना सिवान क्षेत्र में खेतों से समर्सिबल तार चोरी के निम्नलिखित मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

अभियोग संख्या 314 दिनांक 25 /10/2021 को धारा 379 के तहत थाना सिवानी में मामला दर्ज है इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों से ₹4000 बरामद किए गए हैं।

अभियोग संख्या 369 दिनांक 8/10/2021 को धारा 379 के तहत थाना सिवानी में मामला दर्ज है।

अभियोग संख्या 358 29/11 /2021 को थाना सिवानी में मामला दर्ज है इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपी से ₹2100 बरामद किए गए हैं।

 अभियोग संख्या 80 दिनांक 18 2022 को धारा 379 के तहत थाना सिवानी में मामला दर्ज है इस अभियोग में आरोपियों से ₹2800 बरामद किए गए हैं गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।

 सलाम खाकी न्यूज़ भिवानी से रिपोर्टर फतेह सिंह  की रिपोर्ट



No comments:

Post a Comment