Advertisement


 

पुलिस प्रशासन केंद्र, पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया अकादमी भ्रमण,


सलाम खाकी न्यूज़


15 जून 2022 : सेंटर फॉर पुलिस एडमिनिशट्रेशन (पुलिस प्रशासन केंद्र,), पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ के विद्यार्थियों एवं संकाय के सदस्य आज हरियाणा पुलिस अकादमी के एक दिन के शैक्षणिक भ्रमण पर रहे।



 इस दल में 47 विद्यार्थी  व 3 संकाय सदस्य थे।  अकादमी के निदेशक डॉ सीएस राव ने इन विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अपने भ्रमण के दौरन विद्यार्थियों ने अकादमी में चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की ।  उन्हें कमांडो प्रशिक्षण के प्रदर्शन द्वारा तथा प्रशिक्षण के समय उपयोग में लाए जाने वाले शस्त्रों  की प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने सीसीटीएनएस, इंडोर फायरिंग रेंज, फायरिंग




 सिम्युलेटर, हरियाणा पुलिस संग्रहालय, हर्षवर्धन सभागार, मनोरंजन केंद्र का भ्रमण किया । परस्पर अनुभव सााझा करने के सत्र में सेंटर फॉर पुलिस एडमिनिशट्रेशन के विद्यार्थियों एवं हरियाणा पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रोबेशनर उप निरीक्षकों ने परस्पर अपने-अपने अनुभव साझा किए।



                शैक्षणिक भ्रमण दल के साथ आए सेंटर फॉर पुलिस एडमिनिशट्रेशन के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल मोंगा ने इस भ्रमण के आयोजन के लिए अकादमी के निदेशक डॉ सी एस राव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि सेंटर फॉर पुलिस एडमिनिशटे्रेशन, चंडीगढ में पुलिस प्रशासन विषय पर एमए, एम फिल व पीएचडी की उपाधि के लिए शिक्षा दी जाती है। एमए की 40 में से 10, एम फिल की 10 सीटों में से 4 सेवारत पुलिसकर्मियों के लिए आरक्षित हैं। यह सभी कोर्स पूर्णकालिक है।  प्रोफेसर मोंगा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण पुलिस एवं नागरिक के मध्य संबधों में एक सेतु का कार्य करते हैं।


                विद्यार्थियों की ओर से मनप्रीत कौर, रोहन सांगवान, प्रवीन संधू ने अपने विचार रखते हुए कहा इस भ्रमण से उन्हें  पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण सुविधाओ और प्रशिक्षण की प्रक्रिया को नजदीक से देखने का अवसर मिला है। उन्होंने इस भ्रमण को सार्थक बताया।


                अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव के बारे में बताया कि पुलिस  प्रशिक्षण जीवन में अनुशासन और परिश्रम  के गुण को और अधिक बढ़ाता है।  प्रशिक्षकों के सहयोग एवं उनकी सूझबूझ से प्रशिक्षण के आरंभिक दिनों में मुश्किल दिखाई देने वाली बातें आसान लगने लगती है।


                इस अवसर पर अकादमी के डीएसपी भारत भूषण, डीएसपी सुंदर सिंह, डीएसपी अनिरूद्ध चौहान, सेंटर फॉर पुलिस एडमिनिशट्रेशन के सहायक प्रोफसर डॉ कुलदीप सिंह, सहायक प्रोफेसर डॉ संजीव सिंह, शोधार्थी सतनाम सिंह व सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे। 



सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट






No comments:

Post a Comment