Advertisement

कैडेट्स ने मेजर देशराज सिंह के फोटो पर फूल माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से श्रीमती सरोज सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।


आज दिनांक 20 .08.2022 को रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स वीर नारी श्रीमती सरोज सिंह देशराज पत्नी मेजर शहीद देशराज 5 डोगरा इन्फेंट्री से मिलने गंगानगर स्थित उनके निवास स्थान पर गए। कैडेट्स ने मेजर देशराज सिंह के फोटो पर फूल माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से श्रीमती सरोज सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

श्रीमती सरोज सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि 10 अप्रैल 2003 को ऑपरेशन पराक्रम के के दौरान माइनफील्ड पर पैर आने के कारण उनके पति की शहादत हुई। एनसीसी कैडेट्स ने देश के इस वीर सपूत को सैल्यूट किया और उनकी पत्नी को विश्वास दिलाया कि उन्हें कभी भी किसी प्रकार की सेवा की आवश्यकता पड़ने पर 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट सदैव तत्पर रहेंगी

और देश उनके पति के बलिदान को सदैव  स्मरण रखेगा। वीर नारी ने एनसीसी कैडेट्स के देश भक्ति के भाव की सराहना की। कार्यक्रम 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एडम ऑफिसर मेजर मीनू तोमर के निर्देशन में एनसीसी अधिकारी कैप्टन गीता द्वारा कार्यान्वित किया गया।

@Salam Khaki

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment