Advertisement


 



महिला सुरक्षा के लिए उनका सशक्तिकरण जरूरी : अजय कुमार


महिला सुरक्षा संबंधित विषयों पर अनुसंधान अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण,


सलाम खाकी न्यूज़ 


12 सितम्बर 2022 मधुबन : महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और सुरक्षा की दृष्टि से यह जरूरी है कि महिला सशक्तिकरण कार्य में तेजी लाई जाए। यह उद्गार अकादमी के जिला न्यायवादी अजय कुमार ने हरियाणा पुलिस अकादमी के सम्मेलन कक्ष में ‘महिला सुरक्षा’ विषय पर आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।  यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हरियाणा पुलिस अकादमी के सहयोग से पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की विभिन्न ईकाइयों से आए पुलिस उप-अधीक्षक, निरीक्षक व उप-निरीक्षक पद के अधिकारी भाग ले रहे हैं।



                उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बचपन से ही लड़कियों को समान परवरिश देनी चाहिए। उन्हें किसी गलत कार्य के खिलाफ आवाज उठानें के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्हें परिवार में उन सभी निर्णयों में भागीदार बनाया जाना चाहिए। लडक़ों की तरह ही लड़कियों को भी परिवार में लिए जाने वाले निर्णय की प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। जिससे की उनमें भी अच्छे और बुरे में अंतर करने की योग्यता विकसित हो। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि बेटियों को भी संपत्ति में बराबर का हिस्सा दिया जाए। हमें नहीं भूलना चाहिए कि एक मजबूत परिवार के लिए सभी सदस्य को सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए निदेशक अकादमी तथा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, नई दिल्ली का आभार व्यक्त किया।



                कार्यशाला के आगामी सत्र में एडवोकेट अरविंद खुरानिया ने पोक्सो एक्ट, एनपीए हैदराबाद से योग्यता प्राप्त जेंडर सेंसेटाईजेशन प्रशिक्षक ओमप्रकाश ने जेंडर सेंसेटाईजेशन तथा अकादमी प्रशिक्षक संजय पौरिया ने राष्ट्रप्रेम विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी दी।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 


           

No comments:

Post a Comment