Advertisement




 

आईजी राकेश कुमार आर्य ने नशा तस्करों पर  की बड़ी कार्रवाई,तस्करी करके खरीदी गई प्रॉपर्टी तोड़ी,


फतेहाबाद के 4 लोगों सहित 52 अपराधी पुलिस की रडार पर, IG ने मांगा संपत्ति ब्यूरो,


सलाम खाकी न्यूज़ 


हिसार जिले में  नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशा तस्करों   द्वारा अवैध रूप से खरीदी गई प्रॉपर्टी को तोड़ने की कार्यवाही की है। हिसार के विकास नगर में सुबह 11:00 बजे पुलिस ने



 अवेध  जमीन पर कब्जा करके घर बनाने पर, उन्हें तोड़ दिया है। हिसार मंडल के आईजी राकेश कुमार आर्य ने 52 अपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को चिन्हित किया है। इन पर हत्या हत्या के प्रयास , लूट , डकैती  अथवा ड्रग्स तस्करी संबंधी कई अभियोग दर्ज है। ऐसे लोगों की पुश्तैनी अथवा खरीदी हुई संपत्ति का ब्यौरा  जुटाया जा रहा है।



 ऐसे लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जाई संपत्ति के साथ-साथ उनकी बेनामी संपत्ति का ब्यौरा लिया  जा रहा है।हिसार जिले अपराधिक पृष्टभूमि के 18, हंसी के13, जिला जींद में 8,  सिरसा में 11,  फतेहाबाद में 4, लोग पुलिस की रडार पर  है। जिनकी कुंडली खंगाली जा रही है।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट 



No comments:

Post a Comment