Advertisement

रोडवेज बस से उतर पुलिस को देख भागा, अफीम सहित किया गिरफ्तार

 


पुलिस अधीक्षक डॉ0 अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार एवम्  कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्येवाई करते हुऐ जिला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा ने एक  युवक को 127 ग्राम अफीम सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

  इस विषय पर जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल सिरसा प्रभारी सब इन्स्पेक्टर दाता राम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान मनितपाल@मनी पुत्र  राजरूप सिंह @ कुकू  वासी साहूवाला प्रथम के रूप मे हुई हैं। 

     एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा के इंचार्ज SI दाता राम की एक टीम, गस्त व पड़ताल अपराध के दौरान व पड़ताल नशा विरुद्ध अपराध सिकन्दर पुर - फूलकां  फ्लाईओवर के निचे सर्विस लाइन पर सरसरी तौर पर नाका लगा रखा था, इतने में एक हरियाणा रोड़वेज की बस फतेहाबाद की तरफ से आई, जिसमें से एक नोजवान लड़का बस से नीचे उतरा जो  पुलिस की नाका बन्दी को देखकर वापिस विवा सिटी पलेश की तरफ भागने की कोशिश करने लगा ,जो शक के बिनाह पर उक्त युवक को काबू करके नियमानुसार तलाशी अमल में लाई गई तो उसके कब्जा से 127 ग्राम अफीम बरामद हुई।    



    जिस पर आरोपी उक्त के खिलाफ मुकदमा नंबर 00 दिनांक 23/09/2022 धारा 17/29/61/85 NDPS Act थाना सदर सिरसा मे दर्ज करके, आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है।



No comments:

Post a Comment