Advertisement





फतेहाबाद गुरुनानक पूरा पुलिस चौकी टीम ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, सुलझाई चोरी की आधा दर्जन वारदात


फतेहाबाद के न्यु प्रोफेसर कॉलोनी मे हुई चोरी के समान को किया बरामद


फतेहाबाद,  26 फरवरी। थाना शहर फतेहाबाद के अंतरगर्त गुरुनानक पुरा पुलिस टीम ने चोरी मामलों मे कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी क पहचान कृष्ण उर्फ बिहारी निवासी शक्ति नगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी शुदा समान को बरामद क लिया है। इस बारे न्यु प्रोफेसर कॉलोनी फतेहाबाद निवासी राजेश ने चोरी का मामला दर्ज करवाया था। आरोप था कि जब वह परिवार सहित पपीहा पार्क घुमने गए हुए थे तो पिछे से उक्त व्यक्ति घर का ताला तोड़कर चांदी की पांजेब व कुछ नगदी चोरी कर ले गया है। इस पुलिस ने कार्यवाही कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उससे जब पुछताछ शुरु की तो उसने इसके अलावा चोरी की 5 वारदातें ओर कबूल की। आरोपी को कर कोर्ट मे पेश कर न्ययिक हिरासत मे हिसार भेज दिया है। कबूली गई चोरी की वारदातें।


1.)     करीब 5/6 दिन पहले हिसार मे एक घर से 5 हजार रुपए चोरी किए थे।


2.)     करीब 1 साल 6 महिने पहले भूना रोड़ फतेहाबाद से 40 किलों लोहा चोरी किया था।


3.)     करीब 1 साल पहले आर्शीवाद पैलेस फतेहाबाद के पास से 2 अंगूठी सोना, कोके व 1 चैन चोरी की थी।


4.)     करीब 5 महिने पहले हंससपुर कैची से 30 किलो लोहा चोरी किया था।


5.)     करीब 10/12 दिन पहले शक्ति नगर मे एक घर से 12 हजार रुपए चोरी किए थे.  



No comments:

Post a Comment