Advertisement

मेरठ थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा विक्की हत्याकांड का सफल अनावरण, एक अभियुक्त आलाकत्ल तंमचे मय कारतूस सहित गिरफ्तार।

मेरठथाना ब्रह्मपुरी पर वादी रिंकू शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी ई 502 ग्रीन विलेज सुपरटेक थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ द्वारा थाना ब्रहमपुरी पर लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात द्वारा वादी के घऱ में घुसकर वादी के छोटे भाई विक्की शर्मा की गोली मार हत्या कर गयी है। तहरीर के आधार पर थाना ब्रहमपुरी पर मु0अ0सं0-422/2023 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु व अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के कुशल नेत्तृव में मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर एसओजी टीम मय थाना ब्रह्मपुरी स्थानीय पुलिस के संयुक्त कार्यवाही में हत्याकाण्ड में मुकदमावादी का नाम प्रकाश में आया। आज दिनांक 05.12.2023 को एसओजी टीम मय थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा अभियुक्त रिंकू शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी ई 502 ग्रीन विलेज सुपरटेक थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर मय 03 खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज (आलाकत्ल) बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को समय से मा०न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*घटनाक्रमः-* अभियुक्त रिंकू उपरोक्त से गहनता से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त रिंकू द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि परिवार में मेरे छोटे भाई विक्की और मेरे बीच प्रॉपर्टी को लेकर कलह थी। आय दिन आपस में झगड़ा होता रहता था। विक्की कई बार मुझे जान से मारने की धमकी देता था। दिनांक 03.12.2023 की दोपहर में मेरा और विक्की का झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर मेरे पास पहले से रखे तमंचे से मैंने विक्की के गोली मार दी। पहले मैंने एक गोली मारी विक्की बच न जाए इसलिए मैंने लगातार चार गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद तमंचे को एक सफ़ेद बैग में रखकर मैंने अपने वर्कशॉप में खड़े ट्रक में छुपा दिया। 
(मनीष सिंह संवादाता)
#salamkhaki
8010884848

No comments:

Post a Comment